फतेहपुर के कलक्टरगंज स्थित एक लॉज में मेरठ की कंपनी दयाल फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विक्रेता और वितरकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके माध्यम से धान, केला,मिर्च,गेहूं आदि फसलों का प्रशिक्षण दिया गया और फसलों में जिंक,सल्फर, बोरान, पोटाश आदि तत्वों की महत्व की भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
यह जानकारी प्रशिक्षक विकास डोगरा और उच्च गुणवत्ता बीच की जानकारी प्रशिक्षक हरेंद्र यादव के द्वारा दी गई । कार्यक्रम में फतेहपुर जनपद के कोने-कोने से 125 किसान पहुंचे । इस दौरान सवाल जवाब का भी सिलसिला शुरू हुआ । जिसमें तमाम किसानों ने बीजों से संबंधित जानकारी प्रशिक्षकों से लिया जिस पर प्रशिक्षकों ने बेबाकी से किसानों को जवाब दिया और किसान संतुष्ट भी हुए ।
इस अवसर पर कंपनी के उच्च अधिकारी यसयस राजपूत, देवेंद्र सिंह,सुधीर कुमार,जनार्दन पाठक,चंद्र किशोर, पंकज मिश्रा, अंकित पांडे,वितरक यशदीप, अशोक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
