बिन्दकी/फतेहपुर । रात में मिल से काम करके पैदल घर वापस जा रहे युवक को गांव के समीप रास्ते में सांप ने काट लिया । सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया । इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी सोनू उम्र 20 वर्ष पुत्र बुदनी गुरुवार की देर रात को गांव के समीप एक मिल से काम करके पैदल वापस अपने घर जा रहा था । तभी गांव के समीप बम्बा के निकट उसके पैर में सांप ने काट लिया । सांप के काटने के बाद युवक सोनू की हालत बिगड़ने लगी जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
