– तीन गिरफ्तार शातिरों से दो तमंचे, लूट की रकम और बाइक बरामद
फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सीएससी संचालक के साथ हुई लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है । मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं । पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है ।
जनपद के एसपी उदय शंकर सिंह घटना स्थल पहुंचे जांच की है । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नाैबस्ता चौकी इंचार्ज आज मंगलवार की सुबह अपनी टीम के साथ नौबस्ता बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी ऊंचाहार पुल की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अल्लीपुर बाजार की ओर भागने लगे । पुलिस ने जरिए वायरलेस बदमाशों के भागने की सूचना दी ।
सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मधुकरी आश्रम के पास पहुंच गए बाइक सवारों को आता देख रुकने का इशारा किया तो वह लोग तेजी से भागने लगे कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । बाइक गिरते ही बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्यवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिससे पैर में गोली लगने से दो बदमाश रूप चंद्र निवासी बरकतपुर छीमी खागा, दिलशाद निवासी आरमपुर बसई सुल्तानपुर घोष घायल हो गए । एक साथी अंकित पासवान निवासी मकदुमपुर सुल्तानपुर घोष मोटर साइकल के नीचे दबा हुआ था । पुलिस घायलो को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी हथगाव ले गई ।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए 73500 रूपया बरामद किया । पकड़े गए बदमाशों ने ने पूछताछ के दौरान बताया कि 25 मई को थाना सुल्तानपुर घोष के आऱामपुर बसई के पास से सीएससी संचालक के साथ उन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था ।
