– आरबीआई कानपुर के अधिकारी ने दर्ज कराया एफआईआर,शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों में मचा हडकंप
फतेहपुर । फतेहपुर की स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा में बड़ी मात्रा में जाली नोट पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में आरबीआई कानपुर अनुभाग के आईपीएस गहलौत ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
फतेहपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार गत 27 मई को एसपी फतेहपुर ने एसबीआई में बड़ी मात्रा में जाली नोट पकड़े थे । जिसकी रिपोर्ट बनाकर कप्तान ने आरबीआई को भेजी थी । रिपोर्ट के आधार पर आरबीआई के आईपीएस गहलौत ने बुधवार रात सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है । एफआईआर से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इस समय जाली नोट अधिक संख्या में पाए जा रहे हैं ।
हालांकि फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई इतने गुपचुप तरीके से थी कि किसी को भनक नहीं लगी थी । एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है । एफआईआर दर्ज होने के बाद से एसबीआई फतेहपुर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।
इस सम्बन्ध मे फतेहपुर कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।
