गाजियाबाद । गाजियाबाद में रिश्ते से इनकार करने पर एक सिरफिरे ने महिला को तेजाब फेंकने की धमकी दी । पिछले काफी समय से आरोपी महिला को परेशान कर रहा था पीड़िता ने हिम्मत कर लोगों की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया । पीड़िता ने उसे शालीमार गार्डन थाने में सौंप दिया और रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है ।
मुलाकात के बाद किया इनकार
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी गुरुग्राम का रहने वाला है । पुलिस को दी शिकायत में शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह पिछले साल एक साइट पर आरोपी से मुलाकात हुई और दोनों के परिवार शादी के लिए दिल्ली में मिले । मुलाकात के बाद पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया । जिसके बाद आरोपी उस पर लगातार दबाव बनाने लगा वह उसके जन्मदिन पर केक लेकर आया,करवा चौथ पर फूल और दिवाली पर उसके घर के सामने पटाखे जलाए ।
13 जून को साथी के साथ कर रहा था पीछा
13 जून को आरोपी अपने एक साथी के साथ उसके घर के पास से उसका पीछा कर रहा था । लोगों की मदद से रजत को मौके पर ही पकड़ लिया गया । एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
