फतेहपुर । जिलाधिकारी सी० इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने जनपदवासियों को ईद उल जुहा बकरीद की बधाई दिया ।
दिन सोमवार ईदुज्जुहा (बकरीद) कानून एवं शांन्ति व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी० इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने सयुक्त रूप से भ्रमणशील रहकर ईदगाह रेडइया आबूनगर/तुरबली का पुरवा,काली मस्जिद पुलिस चौकी के बगल आबूनगर,जामामस्जिद जी टी रोड आबूनगर चुंगी के पास,टीले वाली मस्जिद इमामगंज,नूरी मस्जिद मुराइनटोला,मुचियाना मस्जिद पनी,लल्लू मिया कोठीअमरजाई ,चांद शाह तकिया पनी,नूरी मस्जिद कबाड़ी मार्केट,जामा मस्जिद कोतवाली के पास आदि मस्जिदो का जायजा लिया । जिसमें सभी व्यस्थाये सही पायी गयी ।
जनपद की सभी मस्जिदों में ईद उल-जुहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से जिला प्रशासन के अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों की उपस्थित में अदा की गई और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ ईदुज्जुहा (बकरीद) त्यौहार को मनाया गया ।
इस मौके पर जनपद के सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय थाना प्रभारियो, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों ने भ्रमणशील रहकर व्यवस्था को चाक चौबंद रखते हुए लोगों को ईदुज्जुहा बकरीद की बधाईयाँ दिया ।
बिंदकी क्षेत्राधिकारी सुशील दुबे व उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने पुलिस बल के साथ भ्रमण कर लोगों को बकरीद की बधाई दी । थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर ने भी क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर क्षेत्रीय लोगो को बकरीद की बधाई दी ।
