
बिन्दकी,फतेहपुर । चौडगरा कस्बे मे निर्जला एकादशी के पर्व पर भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत पिलाकर लोगो का गला तर कराया गया । भरी दोपहर मे यात्रियों व स्थानीय दुकानदारो को शीलत पेय वितरित कर राहत दी गई । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मलवा खंड धर्म जागरण प्रमुख दशरथ सिंह के नेतृत्व मे कस्बा में ओवरब्रिज नीचे स्टाल लगाकर शरबत वितरण किया गया । आसपास से आये सैकडो लोगो ने शरबत पीकर राहत की सास ली । यात्रियों और राहगीरो को ऐसी गर्मी मे शीतल शरबत मिला तो गला तर हो गया । दशरथ सिंह ने कहा कि निर्जला एकादशी के पर्व पर शरबत पिलाने का महत्व है ,नर सेवा में ही नारायण सेवा है । इस मौके पर अभय सिंह, आशु साहू सहित तमाम लोग रहे ।
