फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय /निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2024-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2024 है सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सावधानी पूर्वक फॉर्म भरना होगा और जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी होगी ।
प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए-₹250 अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ₹150 शुल्क का भुगतान ऑन लाइन माध्यम से किया जा सकता है । जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग शामिल हैं । फॉर्म जमा करने के बाद ओटीपी द्वारा सत्यापन करना आवश्यक है ।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो तो उसे 48 घंटे के भीतर ठीक किया जा सकता है । अधिक जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं ।
