– क्षेत्र में चर्चा बिंदकी सीओ सर्किल सुशील कुमार दुबे पर सवर्ण होने का अभिशाप
bindki (Fatehpur) । Bindki सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार दुबे का पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने तत्काल प्रभाव से सदर सर्किल स्थानांतरण कर दिया है । उनके स्थान पर बिन्दकी सर्किल की जिम्मेदारी सदर पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह को सौपी है ।
बिन्दकी सर्किल के उपाधीक्षक सुशील कुमार दुबे के स्थानांतरण लेकर बिंदकी क्षेत्र के लोगों के बीच जो चर्चाएं है कि उनके सवर्ण होने का खामियाजा भुगतना पडा है । हालांकि जनहित में स्थानांतरण प्रक्रिया तो चलती है रहती है । किंतु राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के लगभग एक बजे कस्बा बकेवर में शिवम कोरी द्वारा गाली गलौज करने पर गाँव के ही सवर्ण युवकों द्वारा मारपीट की गई थी । जिसको लेकर आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेताओं ने सीओ के सवर्ण होने के नाते आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था और आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सीओ बिंदकी श्री दुबे पर आरोप मढा । इसके कुछ देर में ही स्थानांतरण आदेश जारी होने को लोग इसी से जोड रहे हैं ।
हालांकि श्री द्विवेदी के कार्यकाल में जो भी क्षेत्र में घटनाएं हुई है ।उनके अथक प्रयास से त्वरित गति से अनावरण हुआ है । चाहे गेस्ट हाउस सरिया चोरी का मामला रहा हो या रुसी का डबल मर्डर कांड या बकेवर थाना क्षेत्र मे बाइक लूट का मामला । रहा सवर्ण होने का मामला तो पूरे क्षेत्र के सभी जाति धर्म भेदभाव के बगैर उन्होंने आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया है । लोगों का कहना है कि क्या सवर्ण (ब्राह्मण) होना अभिशाप है । अगर सवर्ण न होते तो गुनहगार न बनाए जाते ? यह एक बड़ा सवाल बन कर उभरा है । यह तो क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया है । मामला प्रशासनिक है और जनहित में स्थानांतरण एक स्वभाविक प्रक्रिया है ।
