फतेहपुर । स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना उत्तर प्रदेश के तहत गौसिया कालेज आफ फार्मेसी कंसमीरीपुर बकेवर में डी फार्मा के 121 छात्रों को जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा लैपटॉप का वितरण किया गया ।

इस मौके पर गौसिया कालेज आफ फार्मेसी के रजिस्ट्रार जावे़द अहमद,डायरेक्टर डाॅ. राजेश कुमार पाल,सचिन बघेल, शिवम पाल व अनूप आदि कालेज स्टाफ मौजूद रहा ।
लैपटॉप वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा सशक्तिकरण योजना की सराहना करते हुए लैपटॉप पाने वाले डी फार्मा के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति करते रहने का संदेश दिया । कालेज प्रबंधन तंत्र ने मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया । लैपटॉप वितरण समारोह का सफल संचालन डाॅ. राजेश कुमार पाल ने किया ।
