फतेहपुर । बारिश के अनुपात में भूजल दोहन तेजी से हो रहा है । इससे पर्यावरण पर भी असर हो रहा है । भूजल दोहन रोकने और लोगों को भू जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मलवा विकास खंड के सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में प्रधानाचार्य रणविजय सिंह की अगुवाई में भूजल सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा भूजल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई रैली में बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखा तख्तियां ग्रामीणों को संदेश दे रही थी कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन बेकार है । सभी प्राणी के लिए जल बहुत आवश्यक है । अगर जल को नहीं बचाया गया तो आने वाला कल नहीं रहेगा क्यों कि जल से धरा हरी भरी रहेगी । तब ही इस धरती पर जीव जंतु जीवित रह सकते हैं । रैली के माध्यम से जल है तो कल है जल ही जीवन है आदि नारों के माध्यम से लोगों को भू जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।
इस मौके पर शिक्षक डॉ. अनूप सिंह, संदीप सिंह चौहान, शैलेश त्रिपाठी,धर्मेंद्र सिंह,सुरेंद्र कुमार सिंह, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे ।
