फतेहपुर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया और पीटी करायी गई । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर परिवहन शाखा, बैरक, डायल 112 की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।


कार्यक्रम के दौरान कई फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है । इसके बिना धरातल पर जीवन संभव नहीं है । इसलिए हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगा कर उनकी निरंतर देखरेख करें ।
