बिन्दकी/फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय मे अध्यनरत बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण किया गया तो बच्चे खुशियों से चहक उठें । वही एसडीएम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया । बिन्दकी नगर के प्राथमिक विद्यालय ललौली रोड ठठराही मे शुक्रवार को अध्यनरत पंजीकृत 90 बच्चों को श्री बालाजी सेवा न्यास बिन्दकी द्वारा शिक्षण समाग्री वितरिण लिखित पुस्तिका, पेंसिल रबर, कटर आदि वितरित किया । मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बच्चों मन लगाकर पढाई करने को कहा ।


श्री बालाजी सेवा न्यास रजि के अध्यक्ष समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर, प्रधानाचार्य विष्णु द्विवेदी, रिंकू तिवारी, शरद ओमर,अनुपम ओमर आदि उपस्थित रहे ।
