फतेहपुर । जुलाई के तृतीय शनिवार को जिले में एक ही दिन में 36.50 करोड पेड लगाए जाऐंगे ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 20 जुलाई 2024 (माह का तृतीय शनिवार) को एक ही दिवस में 36.50 करोड़ पौधा रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
इस हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गयी है । इस सम्बन्ध मे शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त यह निर्देश दिये गये है कि “सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जुलाई 2024 के तृतीय शनिवार 20 के स्थान पर सोमवार 22 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाये ।
अतः प्राप्त निर्देशों के क्रम मे “सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जुलाई 2024 के तृतीय शनिवार 20 जुलाई 2024 के स्थान पर सोमवार द 22 जुलाई 2024 को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित किया जायेगा ।
