फतेहपुर । उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सिविल लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य आशीष कुमार केसरवानी व समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण किया गया “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” जन अभियान- 2024 के अंतर्गत आज “एक वृक्ष मां के नाम” वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण कर किया गया । इस अवसर पर बच्चों को पौधों का वितरण किया गया ।
समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इससे हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ छाया भी मिलती है और उन्होंने लोगों से अपील किया कि एक पौधा जरूर लगाए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है । इससे वातावरण सुंदर व स्वच्छ रहेगा और शुद्ध हवा मिलेगी इसके लिए हम सभी का दायित्व है कि एक-एक पौधा अवश्य रोपित करें साथ ही संरक्षण भी करें ।
इस अवसर पर कार्य देशक प्रमोद कुमार शिवाकांत बलवीर प्रबल आदि मौजूद रहे ।
