सरसौल/कानपुर । सरसौल स्थित राधे कृष्ण मुन्नी देवी महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘वृक्षारोपण महाभियान’ के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रबंधक राधे सिंह चौहान व प्राचार्य डॉ० हामिद अली खान के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान में जुड़ते हुए सभी शिक्षकों व सभी छात्र-छात्राओं से प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की । महाविद्यालय प्रांगण में दो सौ पौधे रोपित किए गए । इस अवसर पर राजमोहन कुशवाहा, संजय सिंह चौहान,इंद्रभानु यादव,डॉ. सीता शुक्ला,सुरेंद्र यादव,डॉ. आरती गुप्ता,शिवमोहन,उमाशंकर,विमल कुमार,हंसराज सिंह व शशांक उत्तम उपस्थित रहे ।
