फतेहपुर । जनपद पुलिस प्रशासन में ताबड़तोड़ हो रहे तबादलों का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में सोमवार की देर शाम फतेहपुर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने सत्रह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया ।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक तहसीलदार तिवारी को थाना ललौली से थाना किशनपुर, अखिलेश यादव को थाना कल्याणपुर से प्रभारी चौकी जेल रोड सदर कोतवाली, राकेश चंद्र वर्मा को प्रभारी चौकी जेल रोड से प्रभारी चौकी मुसाफा थाना बकेवर, आलोक तिवारी को चौकी प्रभारी मुसाफा थाना बकेवर को चौकी प्रभारी आबूनगर, विनोद सिंह को चौकी प्रभारी विजईपुर को चौकी प्रभारी बाकरगंज, प्रवीण यादव को चौकी प्रभारी बाकरगंज से थाना खागा, धनंजय सरोज को चौकी प्रभारी आबूनगर से चौकी प्रभारी विजईपुर, अनीश शुक्ला को थाना बिंदकी से प्रभारी अस्थाई चौकी आरटीओ, सुमित देव पांडे को प्रभारी चौकी लखनऊ बाईपास से प्रभारी चौकी हसवा,प्रमोद कुमार मौर्य को प्रभारी सम्मन सेल से उपनिरीक्षक खागा ,विवेक यादव को उपनिरीक्षक खागा से उपनिरीक्षक थाना कल्याणपुर ,रमापति यादव को क्षेत्रअधिकारी कार्यालय खागा से थाना घाता, महिला उपनिरीक्षक कीर्ति गुप्ता को परिवार परामर्श केंद्र से अस्थाई चौकी लखनऊ बाईपास, बृजेश कुमार सिंह थाना घाता से प्रभारी फील्ड यूनिट, सावन कुमार पटेल को थाना गाजीपुर से थाना कोतवाली नगर,मनोज कुमार को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी शिवपुरी, जावेद खान को पुलिस लाइन से थाना धाता स्थानांतरित किया गया है ।
