फतेहपुर । आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सी इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह द्वारा थाना गाजीपुर पर जनसमस्याओं को सुना गया तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हुसैनगंज पर जनसुनवाई की गयी एवं समयबद्ध ,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने- अपने थानों पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
थाना समाधान दिवस में कुल 219 प्रा0 पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 142 राजस्व से सम्बन्धित, 67 पुलिस से सम्बन्धित, प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 39 प्रा0 पत्रों तथा पुलिस से सम्बधित 58 प्रा0पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है । शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है ।
