फतेहपुर । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सूबे के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया । जिसमें वर्तमान समय में अत्यधिक बिजली कटौती से आम जनमानस,किसान ,कामगार,विद्यार्थी आदि सभी काफी परेशान है ।
बिजली संबंधित समस्याओं से उद्योग धंधों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है । उत्पादन कम हो रहा है जिसमें वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं ।
वहीं बिजली कटौती के कारण किसान अपनी धन एवं अन्य फसलों को ट्यूबवेल से सिंचाई भी नहीं कर पा रहा है । जिससे उनको फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है,जनपद में सभी पावर हाउस ओवरलोड चल रहे हैं लो वोल्टेज की समस्या चल रही है । कनेक्शन के सापेक्ष जनपद में क्षमता वृद्धि नहीं की गई और ना ही जनपद के सभी पावर हाउस में लोड के सापेक्ष एस्टीमेट बना कर शासन को नहीं भेजा गया और नई बनाई जा रही किसानो के लिए अलग विद्युत लाइन का काम भी विद्युत विभाग कार्रवाई संस्थाओं के द्वारा समय पर नहीं पूरा कराया जा रहा है । जबकि विद्युत विभाग द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं । उन मीटरों से अत्यधिक रीडिंग निकल रही है । साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने से जो प्रति दिन मजदूरी करके खाने कमाने वाले परिवार हैं । उनके पास यदि पैसा नहीं होगा तो समय से रिचार्ज नहीं कर पाएंगे और उन परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा । उत्तर प्रदेश में देश के अन्य राज्यों के सापेक्ष बिजली महंगी दी जा रही है । जिला शहर फ्रंटल कांग्रेस जन ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण कराए जाने के संबंध में कार्रवाई कराई जाने की मांग कर रही है ।
