बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के कश्मीरीपुर माइनर के पास साइकिल सवार अपने गांव में मेघनपुर बकेवर से देर रात जा रहे थे । तभी अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से माइनर में गिर गये और पानी में डूबने से मौत हो गई । देर रात तक जब पिता के घर नहीं पहुंचे तो मृतक रामरतन के पुत्र कैलाश नारायण उम्र 68 को ढूंढने के लिए गए । कैलाश के लड़के विपिन, दिनेश ,विवेक और गांव के लोग इधर-उधर ढूंढते हुए देखा कि कंश्मीरीपुर बंम्बी के पास एक साइकिल पड़ी है लड़कों ने देखा कुछ दूर पर उनके पिता भी पड़े हैं । बाहर निकाला तो मृत अवस्था पर पाए गए बड़े पुत्र विपिन ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची । तीनों पुत्र और पत्नी सुरेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि बड़े पुत्र विपिन ने तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
