बकेवर/फतेहपुर । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर घर में तिरंगा के तहत जहाँ घर घर तिरंगा झंडा वितरित किए जा रहे हैं ।
वही तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है । इसी क्रम में आज बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह की अगुवाई में वृहद बाइक तिरंगा रैली निकाली गई । तिरंगा रैली में देश भक्ति से ओतप्रोत गानो के साथ बडी संख्या में बाइकों का काफिला, पुलिस कर्मियों व क्षेत्रीय लोगो के हांथों में लहराते तिरंगा देश की आज़ादी की अलग कहानी बयां कर रही थी । देशभक्ति का अदभुद नजारा लोगों मे जोश का संचार करता रहा । काश ऐसा ही हर भारतीय के जेहन में देशभक्ति का जज्बा अंकुरित हो तो हमारी आन बान शान में चार चांद लग जाए । यह तिरंगा रैली थाना बकेवर परिसर से प्रारम्भ होकर देवमई , मुसाफा होते हुए थाना परिसर में आकर समाप्त हुई ।
इस मौके थाना प्रभारी कांती सिंह,उपनिरीक्षक दूधनाथ पाल, उमेश पाण्डेय,रमेश कुमार राय, गामा सिंह ब्रम्हदेव यादव,दारा सिंह, चंदा रत्ना,रवी शंकर,नवशाद आलोक यादव, अजीत सिंह, सत्येन्द्र सिंह, आकाश व्यास, शिवानन्द पाठक, अखण्ड प्रताप सिंह, रावत सिंह, दिनेश पाल,नारेंद्र सिंह,मनोज सिंह व थाना पुलिस स्टाफ सहित बडी संख्या लोग मौजूद रहे ।
