चौडगरा/फतेहपुर । एक प्रचलित गीत डाकिया डाक लाया……से पता चलता है की जब कोई अपनो का संदेश आता था तो डाकिया उसे घर तक पहुँचाता था । लेकिन बदलते दौर में अब डाकिये अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान नही रहे । युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने डाक निदेशालय नई दिल्ली को पत्र भेजकर मौहार डाक घर के अंतर्गत जलाला के पोस्टमैंन को डाक वितरण मे लापरवाही व गाँव की एक दुकान मे बिना पूछे जांचे जरूरी कागज रख आने जैसी अनियमितता पर रोष व्यक्त करते हुए शिकायत किया है ।
उन्होंने कहा है पोस्टमैंन किसी के घर नही जाते है,लिखे पते पर डाक न पहुँचाकर केवल एक दुकान में रखने से कई बार जरूरी पत्र गुम हो चुके है । पोस्टमैंन आलोक अग्रहरी ने बताया शिकायत की जानकारी मिली है । विभाग द्वारा स्पष्टिकरण माँगा गया है ।
