फतेहपुर । थाना बकेवर पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बकेवर पुलिस द्वारा मु0 अ0 सं0 91/2024 धारा 376/380 भादवि से संबंधित अभियुक्त नारद उर्फ लल्लू उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र स्व0 बराती निवासी कपरिया ऊसर थाना बकेवर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव यादव ,उप निरीक्षक दूधनाथ पाल व आरक्षी आलोक यादव थाना बकेवर शामिल रहे ।
