खखरेरु/फतेहपुर । थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दिया । सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम लिए भिजवाया है ।
जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गेरिया गांव के सड़क किनारे बने तालाब में एक शव उतराता मिला । ग्रामीण जब शव को तालाब में उतराता देखा तो तुरन्त पुलिस को सूचना दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया । इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी । जिसमें कोई हत्या कर तालाब में डालने की बात कर रहा था तो कोई शराब के नशे में तालाब में गिरने की शंका जाहिर कर रहा था ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है । जिसमें सोनू पुत्र छोटेलाल गिहार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अंजना कबीर के रूप में जो कि शराब के नशे में हर समय धुत् रहता था । साथ ही मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी व तीन बच्चे होने की बात बताई गई । मृत्यु की खबर सुन कर परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया ।
