गाजीपुर/फतेहपुर । गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खनसेनपुर के रहने वाले 32 वर्षीय युवक प्रकाशचंद्र अवस्थी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना कीवारदात को सुनते ही समूचे गांव में सनसनी का माहौल व्याप हो गया और परिजनो तथा ग्रामीणों के चर्चाओं में सुनने को आया कि युवक को सोची समझी रणनीति के तहत हत्या करके काम को अंजाम दिया गया ।
बताया जाता है कि मृतक युवक शुक्रवार को देर शाम अपने घर से खाना खाकर दुकान चला गया था उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला । भोर पहर जब परिजनों की आंख खुली तो दरवाजे के बगल में लगे खिड़की से जब निगाह पड़ी तो हड़कंप मच गया और रो-रोकर सभी लोगों का हाल-बेहाल हो गया । सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के बंधन से नीचे उतारा और पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पुलिस ने इस मामले में बताया कि हत्या है कि आत्महत्या पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले को स्पष्ट किया जा सकेगा ।
