फतेहपुर । मौसम के बदलते तेवर ने बिजली का हाल बिगाड़ दिया । शनिवार को रुक रूक के हुई बारिश से बिजली की ट्रिपिंग,फाल्ट की समस्या बढ़ गई । बिजली की आँख मिचौली ने लोगो को खूब छकाया ।
विद्युत उपकेंद्र बिन्दकी रोड के अंतर्गत मौहार, गुनीर, शाहजहाँपुर, तेंदुली फीडरो मे रातभर ट्रिपिंग होती रही । हर दो मिनट मे ट्रिपिंग से लोग ऊब गए । हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी रात्रि मे भी सक्रियता से लगे रहे । कर्मचारियों के फोन घनघनाते रहे । इसके बावजूद तेज हवाओ ने बिजली का हाल खराब कर दिया । जहां शाहजहापुर फीडर के पचीस गावो में आपूर्ति देर रात्रि पूरी तरह ठप्प हो गई । कर्मचारी कारणो का पता लगाते रहे । खैर लोगो ने मौसम ठण्ठा होने से चैन की सांस ली ।
