फतेहपुर । थाना जाफरगंज क्षेत्र के ग्राम नरैचा में मकतब व वृक्षा रोपण आदि की सुरक्षित ग्राम समाज की भूमि अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करवाये जाने के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने मांग की है । आरोप है कि भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा किया गया है जिस सन्दर्भ में कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है ।
पीड़ितगण निवासी ग्राम नरैचा परगना टप्पाजार थाना जाफरगंज तहसील बिन्दकी के निवासी हैं नरैचा ग्राम में गाटा सं० 1332 मि० रकबा 0161980 व पंचायत घर के नाम रकबा 0.1619 हे० वृक्षा रोपण के नाम रकबा 0.483180 छ खाद्य गड्ढे के नाम 0.0810 हे० व कन्या पाठशाला के नाम 0.1619 हे० व अस्पताल के नाम ०.1619 हे० है । साथ ही गाटा सं० 1333 वृक्षारोपण के नाम 0.1200 हे० जमीन सुरक्षित अभिलेखों में दर्ज है । सबल 332 गाली के कुछ भाग में मरेजद बनी हुई है व इसी नम्बर में मन्दिर बना है । जिसमें दानी हिन्दू मुस्लिम अपने अपने धर्म वा अनुसार पूजा अर्चना व नमाज आदि अदा करते है । किन्तु गाव के कुछ शरारती व अराजक तत्व अपने निजी स्वाथ्य के कारण गांव में हिन्दू मुस्लिम का रूप देना चाहते हैं ।
इसी कारण आरोप है कि गांव के कुछ लोग मिलकर मकतथ व वृक्षारोपण की सुरक्षित जमीन जो मस्जिद के जान्निव पश्चिम दिशा में स्थित है । उस पर चोरी छिपे कुछ भाग में पक्की वाउण्ट्री बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है । जिससे गाँव में तनाव व्यापत है ।
पीड़ितगणों का कहना है कि सुरक्षित जमीन में बिना किसी न्यायालय या अधिकारी के परमिशन के लिए गए अवैध निमांग का तत्काल ध्वस्त करवाया जाना न्यायहित में आवश्यक है ।
इस अवसर पर उमर मोहम्मद, शादाब साबिर, शकील खा, रेहान आलम, मुजफ्फर, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल रशीद, अफसर नफीस, ताजुद्दीन खान, चंद लल्लू, असलम, मुन्ना शाह, भूरा शाह, अली राजा, जुम्मन यासीन, नजर मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
