फतेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध रोकधाम व अपराधी व वांछितों के खिलाफ अभियान के तहत आज औंग थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानपुर नगर न्यायालय भेजा ।
मिली जानकारी के अनुरूप मुकदमा संख्या 1127/24 के वांछित अभियुक्त 28 वर्षीय शशिकांत पुत्र सूर्यपाल निवासी बड़ाहार थाना औंग को उसी के घर से सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त धारा 125(3) का वारंटी था । गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक ईश्वर चन्द्र व उपनिरीक्षक विकास वर्मा रहे ।
