फतेहपुर । आज अमर शहीद लाला जगत नरायन की पुण्यथिति में संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र 05 रक्तदाताओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया । रक्तदान करने वालो में आशीष सिंह चौहान ,अभिषेक सिंह चौहान,अंकित,अनुराग,बृजेन्द्र शर्मा ने स्वेच्छिक रक्त दान किया और रक्तदाताओं ने संदेश दिया कि हम सब तीन माह में रक्तदान करते है । जिससे एक्सीडेंट व जरूरतमंद मरीज जिनके पास रक्तदात्ता न होने पर समय से उनकी मदद हो सके ।

इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व जिला अस्पताल रक्त केन्द्र से डॉक्टर अनुज सिंह, टेक्निकल सुपरवाईजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन स्वाति भदौरिया,पूजा,डाटाऑपरेटर कौशल वर्मा,लैब असिस्टेंट कमला प्रसाद उपस्थित रहे व मेडिकल कॉलेज के छात्र अचल सिंह, हरेंद्र कुमार, पूनम मौर्या उपस्थित रहे ।
