फतेहपुर : उप कृषि निदेशक फतेहपुर राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना” के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के रबी मौसम में किसानों की फसल बीमा कराने की “अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2021 निर्धारित है ।”
योजना के नए प्रविधिनों के अनुसार कोई भी ऋणी कृषक जिसका क्रेडिट कार्ड बना हुआ है । यदि वह अपनी फसल का बीमा नही कराना चाहता है तो वह किसान सम्बन्धित शाखा में अपना बीमा न कराने की लिखित सूचना देने पर शाखा प्रबंधक द्वारा फसल बीमा प्रीमियम नही काटा जायेगा । सूचना देने की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2021 है । यदि 24 दिसम्बर 2021 तक ऋणी कृषक बैंक शाखा को सूचना नहीं देते है तो सम्बन्धित शाखा प्रबंधक के द्वारा फसल बीमा प्रीमियम नियमानुसार काट कर फसल बीमा कर दिया जायेगा । साथ ही जिन किसानों को अपनी फसलों में परिवर्तन कराना हो तो वह कृषक 28 दिसम्बर 2021 तक सम्बन्धित बैंक शाखा को लिखित में सूचना देना अनिवार्य है । उसके बाद कोई भी फसल परिवर्तन नही हो पायेगा । जिन कृषको का किसान क्रेडिट कार्ड नही बना एवं फसल बीमा योजना में सम्मिलित होना चाहते है तो कृषक सम्बन्धित बैंक शाखा या जन सेवा केन्द्र से संपर्क कर अपनी फसल का बीमा करवा सकते है ।
अधिसूचित फसलों का नाम,बीमित राशि एवं कृषक अंश का विवरण इस तरह होगा ।
फसल का नाम-गेंहू,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 67421 रुपये, प्रीमियम राशि/कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 1011.31 रुपये ।
फसल का नाम-जौ,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 45924 रुपये, प्रीमियम राशि/कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 688.86 रुपये ।
फसल का नाम-चना, बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 58256 रुपये, प्रीमियम राशि /कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 873.84 रुपये ।
फसल का नाम-मटर,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 60816 रुपये ,प्रीमियम राशि /कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 912.24 रुपये ।
फसल का नाम-मसूर,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 36643 रुपये ,प्रीमियम राशि/कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 549.64 रुपये ।
फसल का नाम-लाही-सरसों,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 46755 रुपये,प्रीमियम राशि/कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 1.5% 701.32 रुपये ।
फसल का नाम-आलू,बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 130680 रुपये,प्रीमियम राशि/कृषक अंश प्रति हेक्टेयर 5% 6534 रुपये ।
