फतेहपुर : शिक्षा से जीवन में उजाला आता है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है । यह बात खजुहा ब्लाक क्षेत्र के खुरमाबाद गांव स्थित उच्च तथा प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉक्टर उमा दत्त दुबे ने कहा ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक विकास होता है उसके सोचने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है जिसके चलते जीवन में सफलता मिलती है । इसी कारण शिक्षित लोगों को बड़े ओहदे में सरकारी नौकरी मिलती है और बड़े ओहदे में पहुंचकर अपने माता पिता के अलावा गुरुजनों तथा गांव क्षेत्र का नाम रोशन होता है । इसके अलावा यदि कोई शिक्षित पढ़ा लिखा व्यक्ति रोजगार भी करता है तो वह रोजगार की दिशा में भी भारी सफलता हासिल करता है । क्योंकि उसके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है । इसलिए सभी छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करना चाहिए । मेहनत से पढ़ाई करना चाहिए और माता-पिता तथा गुरुजनों की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन में सफल होने की पूरी कोशिश करना चाहिए । इस मौके पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ उमा दत्त दुबे ने कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया रिटायर्ड बिग्रेड ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1000 नगद तथा प्रत्येक कक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रत्येक छात्र छात्राओं को ₹700 नगद तथा प्रत्येक कक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रत्येक छात्र छात्राओं को ₹500 की नगद पुरस्कार दिया तथा प्रमाण पत्र भी दिया । इसके अलावा वर्ष 2020-21 में कक्षा 8 में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लक्ष्मी देवी को 1100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया ।वहीं कक्षा 5 छात्रा दिशा सिंह को 1100 रुपए तथा कक्षा 5 की मेधावी छात्रा दिव्या शर्मा को भी 1100 का पुरस्कार दिया गया ।
वहीं कक्षा आठ के वर्तमान सबसे मेधावी छात्र को 1100 का पुरस्कार दिया गया ।
इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधाना अध्यापिका विमला उमराव ,प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना शाक्य के अलावा शिक्षक योगेश पटेल ,संजय सिंह ,बृजेश त्रिपाठी,रजनी देवी,संतोष कुमार सहित तमाम अभिभावक शिक्षक भी मौजूद रहे ।
