फतेहपुर : जिला सैनिक बन्धु मासिक समीक्षा की बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । उन्होंने पूर्व प्रार्थना पत्र व वर्तमान में प्राप्त 04 प्रार्थना पत्रो की सामीक्षा की और निर्देश दिए कि 31 दिसम्बर 2021 तक लम्बित प्रार्थना पत्रो के निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने ले0 कर्नल की निर्देश दिए कि जो शिकायत पत्र प्राप्त होते है वह बैठक के पूर्व निस्तारण व प्रगति की रिपोर्ट से अवगत कराएं ताकि गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जा सके ।
उन्होंने बैठक के लिए अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) को नामित किया ।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)श्री विनय कुमार पाठक,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल सलिल,एलडीएम,अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी नगर,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी,पूर्व सैनिक में बी0के0 अवस्थी,अश्वनी अग्निहोत्री,आर0डी0 शुक्ला,विद्याभूषण तिवारी, रामसरन अवस्थी आदि उपस्थित रहे ।
