फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने “बाल स्वास्थ्य पोषण माह” का जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर व बच्चों को विटामिन ‘A’ की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया । उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया है कि 22 दिसम्बर 2021 से 22 जनवरी 2022 तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जा रहा है । जिसमे 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘A’ की खुराक 06 माह के अंतराल में दिया जाएगा और 06 माह तक बच्चों को स्तनपान कराया जाए । आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किया जाए ताकि थायराइड,मानसिक जैसी बीमारिया न हो । बच्चों का वजन कराये जिससे कुपोषित/अतिकुपोषित चिन्हित हो सके और उनका इलाज एनआरसी में भर्ती कराकर इलाज कराये ।
इस अभियान का जनपदवासी ज्यादा से ज्यादा लाभ लें ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह, सीएमएस महिला डॉ0 रेखा रानी,ए सीएमओ इश्तियाक अहमद ,डॉ0 सुरेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
