फतेहपुर : जिला खाद्य विपणन अधिकारी फतेहपुर अविनाश कुमार झा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 केन्द्रीयकृत प्रणाली में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित कुल 82 क्रय केन्द्रो पर धान खरीद का कार्य किया जा रहा है । क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय करने वाले किसानों को उनके द्वारा विक्रय किये गये धान का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से उनके आधार लिक्डं बैंक खाते में किया जा रहा है ।
प्रायः देखा जा रहा है कि भुगतान के सम्बन्ध में पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर किसानों का विवरण PFMS व Reject/Invalid आदि प्रदर्शित हो रहा है। ऐसा कृषकों के बैंक खातों में आधार लिंक मैप न होने, विगत दिवसों में हुई कई बैंको के समायोजन से उनके आई0एफ0एस0सी0 कोड में परिवर्तन होने के कारण हो रहा है।
अतः कृषक भाइयो से अनुरोध है कि वह अपनी बैंक शाखा में जाकर अपने खाते में आधार लिंक करा दें । बैंक खाते में e-kyc जमा करा दे जिन बैंकों का समायोजन/विलय हुआ है उन बैंको का आई0एफ0एस0सी0 कोड अपडेट करा दे । बैंक शाखा द्वारा NCPI Mapper में आधार मैप करा दें । यह भी सुनिश्चित कर लें कि यह खाता जन-धन खाता न हो । यदि ऐसा है तो नया खाता खोलें व किसी बैंक खातें में KYC अपडेट करा लें । कृषको द्वारा उपरोकत कार्यवाही पूर्ण कराये जाने के 07 दिन में स्वतः सत्यापन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाती है और पी0एफ0एम0एस0 पर सत्यापन हेतु प्रेषित कर दिया जाता है ।
उक्त प्रकिया के पश्चात् भी यदि किसी तकनीकी कारणवश भुगतान प्राप्त नही होता है तो कृषक भाई एक नया बचत खाता खोलकर उसमें e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करा दें । इससे उनके खाते में बेचें गये धान का मूल्य प्राप्त हो सकेगा ।
