फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर न्यायालय में किया जा रहा है । इसके साथ-साथ रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में “जन कल्याण महासमिति हरिहरगंज फतेहपुर में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में अमित कुमार तिवारी,चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा महिलाओं को उनके शिक्षा का अधिकार,भरण-पोषण का अधिकार,पति अथवा रिस्तेदारो के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार,पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने आदि अधिकारों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी ।
इसके साथ-साथ उपस्थित महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व स्वयं अपनी रक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया और यह भी कहा गया कि यह तभी सम्भव है । जब नारी शिक्षित होगी और जब नारी शिक्षित होगी तभी देश का विकास सम्भव है । इस प्रकार महिलाओ को शिक्षित होने व आत्म निर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया । इसके साथ -साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी ।
इसी क्रम में शिवसौरभ मिश्र डिप्टी,चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे ऐसिड हमला, बलात्कार,अपहरण,किसी भी प्रकार का यौन हमला, मानव तस्करी, क्रूरता और दहेज उत्पीडन से सम्बन्धित । महिलाओं तथा सामान्य जन के हितार्थ सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करना ।
इसी क्रम में अजय सिंह चौहान,संचालक जन कल्याण महसमिति के द्वारा उपस्थित महिलाओ को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जिला प्रोबेशन के तहत आने वाली सभी योजनाओ को एवं महिलाओ के अधिकारो से सम्बन्धित जानकारी दी गयी और साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी भी महिला को उसके पति उसे घर से निकाल देते है तो सीधे वन स्टाप सेन्टर या जिला प्रोबेशन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है ।
उक्त शिविर में अमित कुमार तिवारी,चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,शिवसौरभ मिश्र डिप्टी,चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल ,अजय सिंह चौहान, संचालक जन कल्याण महसमिति, अध्यक्ष वी. पी. पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी व बाल कल्याण महासमिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसार साहू एवं महिलाये उपस्थित रही ।
