फतेहपुर । आज हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हिन्दी विषय के प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र की अद्भुत संकल्पना के चलते हिन्दी विषय पर आधारित अनूठे तरीके से निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण जनपद के प्राचार्य डायट संजय कुमार कुशवाहा,वरिष्ठ प्रवक्ता डायट आरती गुप्ता,ADIOS अविनाश अनान्द, CDO ऑफिस के बृजेश बाजपेयी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।
संस्थान के हिंदी प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र ने बताया कि डायट में स्थापित यह पुस्तकालय पूरे उत्तर प्रदेश में अपने आप में सबसे पहला पुस्तकालय है । जहां केवल हिंदी विषय पर आधारित 500 से अधिक पुस्तकों से इसका आरंभ किया गया है । इस पुस्तकालय में अधिकांश वही पुस्तकें,नोट्स,पत्र पत्रिकाएं सम्मिलित हैं । जिनका उपयोग विनय मिश्र ने अपने अध्ययन के दौरान किया था ।
फतेहपुर जनपद के नाम रोशन करने वाले विनय मिश्रा डायट प्रवक्ता एवं डॉ० सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्स परसन मलवा ने कक्षा 1 व 2 की हिन्दी की किताबों सारंगी का भी लेखन कार्यक्रम किया है । जो कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ायी जा रहीं है । पुस्तकालय में विनय मिश्र द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु लिखित UGC- NET/JRF, TET,B.Ed,TGT, PGT,समीक्षा अधिकारी, लेखपाल,असिस्टेंट प्रोफेसर आदि पुस्तकें भी समाहित हैं ।
पुस्तकालय में हिन्दी भाषा के शिक्षण को रुचिकर तथा बेहतर शिक्षण अधिगम सम्प्राप्ति के दृष्टिगत डी0 एल0 एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री, आदर्श पाठ्योजना प्रारूप, क्रियात्मक शोध प्रारूप और कार्यक्रम/शैक्षिक भ्रमण अभिलेखीकरण नमूना आदि अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया है ।
हिन्दी का यह पहला पुस्तकालय जनपद में हिन्दी के सुधी साधकों, शोधार्थियों,डी0 एल0 एड0 प्रशिक्षुओं,बेसिक के शिक्षकों, माध्यमिक के हिन्दी विषय के प्रवक्ताओं /सहायक अध्यापकों के लिये विशेष लाभकारी सिद्ध होगा ।
इस पुस्तकालय में चलने वाला पुस्तकालय भी सम्मिलित है । जो आकर्षण का केंद्र रहा । जिसकी सराहना सभी डायट प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं आगन्तुकों ने की । पूरे उत्तर प्रदेश के सभी डायट में डायट फतेहपुर एक ऐसा पहला डायट है । जहां पहला चलने वाला पुस्तकालय आवश्यक्तानुसार सभी कक्षों में घूमेगा । इसमें पहिए लगे हैं। इसे कही भी किसी भी जगह ले जाया जा सकता है । जिससे पुस्तकों की पहुंच और भी ज्यादा रहेगी ।
पुस्तकालय उद्घाटन के इस अवसर पर काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें जनपद के नामचीन शायर/काव्यकार शिवशरण बंधु हथगामी ने” रहते-रहते घर में घर हो जाते हैं । चलते -चलते लोग सफर हो जाते हैं……. काव्य पढ़ा ।
प्रशिक्षु अभय मिश्र ने रश्मिरथी की पंक्तियाँ पढ़ी । PCP इंटर कॉलेज के सुरेश सिंह एवं अन्य शिक्षको ने भी काव्य पाठ किया । प्राचार्य ने हिंदी की समग्रता एवं विस्तार के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन विनय मिश्र द्वारा किया गया ।
एसआरजी राधेश्याम दीक्षित भी उपस्थित रहे जिन्होंने इस पुस्तकालय के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान किया है बेहतर TLM का सृजन एवं पुस्तकालय के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए हिन्दी दिवस में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले उत्कर्ष पाण्डेय, अंकित, अमितोष,राज कनौजिया,राजप्रताप,उमरा फातमा,प्रतिष्ठा सिंह,सिमरन यादव,रानी विजय लक्ष्मी,सोनम,हर्षिता,अंशिका,श्रद्धा,निशी आदि ।डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया ।
पुस्तकालय के लोकार्पण अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता संजीव सिंह, अंतिमा, राजेन्द्र, रमेश सोनकर ,मानवेन्द्र एवं कार्यालय स्टॉफ सहित जनपद फतेहपुर के मृदुल शुक्ल,प्रसून तिवारी,दीपक साहू LLF के रितेश,प्रभात सिंह अन्य शिक्षक ,प्रशिक्षु एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित जन भी मौजूद रहे ।
