बकेवर/फतेहपुर । गणेश उत्सव के समापन पर देवमई ब्लाक के मुसाफा गांव के रामशाला मंदिर प्रांगण में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया । विधिवत पूजन और भोग के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । जिसमें खीर, पूड़ी और सब्जी का वितरण किया गया ।
भंडारे की शुरुआत कन्या भोज से हुई । जिसमें विशेष रूप से कन्याओं को भोजन कराया गया । इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया । श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में गांव के ही नहीं, आसपास के इलाकों से भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन में एक भव्यता का माहौल रहा ।
इस आयोजन में गांव के प्रमुख लोग राम साहरे, पप्पू गुप्ता,देवेश तिवारी,नवनीत गुप्ता,प्रांशू,गुप्ता,अमर, प्रांशू, शुभम, ब्रजेश, शिव विलास तिवारी, मनोज मिश्रा, अतुल गुप्ता, पप्पू गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे । सभी ने आयोजन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी और सामूहिक एकता की भावना को और मजबूत किया ।
गांव के निवासियों ने बताया कि हर साल इस तरह का आयोजन गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिए किया जाता है इस भंडारे ने न केवल गांव के लोगों को एक साथ लाया बल्कि उत्सव के माहौल में सामूहिक एकता और धार्मिक श्रद्धा को भी प्रबल किया ।
