फतेहपुर । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत खंभापुर मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसके तहत डॉ० अनुराग सहित आजीवन सदस्यों ने मोहल्ले में सफाई की व सभी मोहल्लेवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।

डॉ० अनुराग ने कहा कि बहुत सारी संक्रामक बीमारियों से हम अपने घर सहित आस पास सफ़ाई रखने से बच सकते हैं । साथ ही दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक चैतन्य कुमार द्वारा चिन्हित 5 व आजीवन सदस्य दिनेश श्रीवास्तव द्वारा रमवा गांव में 8 जरूरतमंद महिलाओं को हाइजीन किट प्रदान की गई । प्रत्येक हाइजीन किट में नहाने के साबुन,कपड़े धुलने के साबुन, टूथपेस्ट,टूथब्रश, हेयर आयल,सेनेटरी पैड सहित कई वस्तुएं होती हैं । जिन्हें पाकर महिलाएं खुश हुई । इस अवसर पर आजीवन सदस्य डॉ० वकील अहमद सिद्दीकी, सीता राम यादव उपस्थित रहें ।
