फ़तेहपुर । आज रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव साक्षरों की साक्षरता परीक्षा का आयोजन जनपद के 224 परीक्षा केंद्रों में 3555 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित किया गया है । इसी क्रम में देवमई विकास खंड के बिसरौली प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला के निर्देशन में भी परीक्षा संपन्न हुई ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि तीन घण्टे की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई । जहाँ एक दर्जन से अधिक लोगो मे अपनी सहभागिता दी । सभी परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर विशेष रूप उत्साहित दिखे ।
इस दौरान परीक्षा में सम्मिलित होने वाले निरक्षरों का विवरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रेषित किया गया था । जिसमे विद्यालय के प्रधाना ध्यापक केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था । खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला का कहना है कि किसी भी बच्चें का प्रथम शिक्षक उसका अभिभावक ही होता है । इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अभिभावकों में को शिक्षा के महत्व समझाने व बच्चों के लिए शिक्षा के लिए प्रेरित करने में सहयोग करेगा ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी व शिक्षिका वंदना मौर्या मौजूद रहे ।
