Edited By Sub Editor Amit Kumar ‘Dev’
हमारे संवाददाता द्वारा जब नरेंद्र प्रसाद मिश्र के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बहुत ही सरल स्वभाव में अपना जीवन संवाददाता के सामने रखा लगा । ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह एक नेता की भांति जवाब दे रहे ऐसा लग रहा था जैसे वह समाज के सेवक है उनके अंदर जो सेवाभाव नजर आया वो सेवा भाव पिता की भाँति महसूस हुआ जो अपने बच्चे को अच्छी राह पर ले जाकर आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं । इस तरह का एक बेमिसाल व्यक्तित्व है मिश्र जी का । जो स्वार्थों में नहीं बेहतर सामाजिक व्यवहार में जीना पसंद करते हैं । तहसील बिन्दकी के रहने वाले अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र । जनता के सेवक व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सूर्य प्रसाद मिश्र के बेटे है जो बिन्दकी नगर के हजरतपुर ठठराही के रहने वाले हैं ।
बिन्दकी विधानसभा चुनावों में जनता की मांग है हमारा नेता हमारे क्षेत्र का होना चाहिए उनमे से पहली पसंद समाजवादी पार्टी से नरेंद्र मिश्र की है ।
मिश्र जी का जीवन बहुत गंभीर परिस्थितियों में रहा । समय इतना बेहतर नहीं था कि वह अपने आप से कुछ कर सकते हैं । वह परिवार पर खुद ही आश्रित थे । बाल अवस्था और कष्टों के साथ रहने के बाद भी उनके अंदर समाज को बेहतर बनाने व सही दिशा में ले जाने का जज्बा था और वो आगे बढ़ते रहे ।
नरेन्द्र प्रसाद मिश्र सन 1984 ई० से छात्र जीवन से ही लगातार समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लोकदल (बी०के०टी०) के समय से लेकर वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी (सपा) के गठन से आज तक लगभग 36 वर्षों से समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे हैं । जो अपनी आयु का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है । समाजवादी पार्टी के साथ पूरी सत्य निष्ठा से पार्टी की सेवा कर रहा हूं । विषम परिस्थितियों में भी अपना बहुमूल्य समय पार्टी को देता रहता हूँ । मेरा संघर्ष समाजवादी पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहेगा और लगातार गंभीरता के साथ निरंतर जारी रहेगा ।
मेरी जन्मतिथि शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर 10 सितंबर 1965 ई० है जिसके अनुसार इस समय मेरी आयु लगभग 57 वर्ष है और मेरी शैक्षिक योग्यता में एम०ए० ,बी०एड० ,एल०एल०बी० है । जो कि समाज को बेहतर दिशा दिखाने के लिए पर्याप्त है । एक पढ़े-लिखे व्यक्तित्व का व्यक्ति समाज में फैली हुई विडम्बना पर चिंता जताया और समस्याओं पर हमेशा आवाज उठाने का काम किया है ।
1994 ई० में एक अधिवक्ता के रूप में तहसील बिन्दकी , जनपद फतेहपुर में समाज सेवा का कार्य निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं जो कि सराहनीय कदम है पिछले चार विधानसभा चुनाव में लगातार प्रत्याशी बनाये जाने के लिए आवेदन करने पर भी एक भी बार पार्टी प्रत्याशी बनने का अवसर प्रदान नही किया गया है । जबकि वरिष्ठ नेता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र चुनाव जीतने की स्थिति में हर राजनैतिक परिस्थितियों में हर बार रहा हूँ पार्टी के हर निर्देशों पर प्रत्येक आंदोलन, धरना प्रदर्शन आदि में भाग लिया तथा जेल भी गया और आज भी दिल से समाजवादी पार्टी के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूँ ।
239_बिन्दकी विधानसभा सीट में जनपद की हर सीट से अधिक बल्कि सर्वाधिक संख्या में ब्राम्हण मतदाता है ।
सन 1980 में कांग्रेस पार्टी से स्वर्गीय रामप्यारे पांडेय एक ब्राम्हण विधायक हुए थे तथा तब से चालीस वर्षों में बिन्दकी विधानसभा से कोई भी ब्राम्हण विधायक नही हुआ है क्योंकि किसी पार्टी से ब्राम्हण को टिकट नही दिया गया है । जिससे ब्राम्हण मतदाता बहुत ही अकुलाया हुआ है । यहाँ पर सोचने वाली बात है कि अगर कोई शानदार व्यक्तित्व, सम्मानित ब्राम्हण, प्रतिष्ठित, व्यहवारिक निष्ठावान ब्राम्हण क्षेत्र में निवास करने वाला प्रत्याशी किसी भी पार्टी से चुनाव में टिकट लेकर आया तो निश्चित रूप से ब्राम्हण मतदाता उसे लाइन लगाकर वोट देकर पुर्ण रूप से जिताने का काम करेगा ।
नरेन्द्र प्रसाद मिश्र वर्तमान में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष (Advocate Association President) तहसील बिन्दकी के होने के नाते समाज के हर वर्ग में चर्चित है और सम्मानित व्यक्तित्व के व्यक्तियों में मिश्र जी जाने जाते हैं । अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए मिश्र जी को प्रचार प्रसार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो खुद जनता के हितैषी है जनता उन्हें अपना विधायक मानता ही नही है विधायक मान चुका है तो ऐसे में समाजवादी पार्टी को ऐसे व्यक्ति को आँखे बंद करके टिकट दे देना चाहिए लेकिन अब राजनीति क्या कहती है ?
इस पर हमेशा सवाल खड़ा रहता है । क्योंकि जीत जाने वाले व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाता है ।
आज नरेन्द्र प्रसाद मिश्र बिन्दकी विधानसभा के सारे प्रारूपों पर चर्चा का विषय बने हुए हैं ।
जब नरेंद्र प्रसाद मिश्र के परिवारिक ढांचा जाना तो बहुत ही उदार वादी पारिवारिक वातावरण है । इनके पिता श्री सूर्य प्रसाद मिश्रा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में चर्चित तथा क्षेत्र के हर जाति,धर्म व युवा वर्ग में सम्मानित अधिवक्ता के रूप में दूर दूर तक जाने जाते हैं । जो लगभग 54 वर्षों से पूरे बिंदकी तहसील में अधिवक्ता और एक सेवक के रूप में कार्यरत हैं । किस का लाभ मुझे हर वर्ग में मतदान के रूप में प्राप्त होगा मुझे गर्व है पिता पर जिनके मार्गदर्शन में मुझे हर प्रारूपों पर मजबूत बनाया है ।
पिछले 20 वर्षों से अधिक समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता की भूमिका निभा रहा हूँ । जिसकी रसीद की छायाप्रतिया लगभग 20 वर्ष के सेवाकाल को प्रमाणित करती है ।
: अवसरवादी नवांगतुक तथा जनपद से बाहर निवास करने वाले ब्राह्मणों में जो विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले केवल टिकट या अन्य लाभ के लिए शामिल या सक्रिय हुए हैं उनमें से नरेंद्र प्रसाद मिश्र पुराना व वफादार समाजवादी ब्राह्मण पार्टी के लिए ज्यादा उपयुक्त व उपयोगी साबित होगा । क्योंकि मिश्र ने हमेशा समाजवादी विचारधारा की बात की है और समाजवादी विचारधाराओं को जन जन तक पहुचाने का काम निरंतर कर रहा हूँ ।
: उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान परिसीमन में ब्राह्मण मतदाता सर्वाधिक संख्या में हैं तथा मैं ब्राह्मण महासभा की जनपदीय इकाई का मीडिया प्रभारी व संस्थापक सदस्य होने के कारण पूरे जनपद में अधिकतम ब्राह्मणों के सीधे संपर्क में होने से चुनाव में पार्टी के लिए लाभकारी शाबित हूँगा । इसका लाभ चुनाव में जनपद की हर विधानसभा सीट पर होगा ।
नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने समाज के अन्य वर्गों को पार्टी में जोड़ने का कार्य सदैव किया है तथा आज भी विश्वसनीय रूप से कर रहे है नरेंद्र मिश्र विश्वास दिलाता है कि हर हाल में बिन्दकी विधानसभा सीट जीतकर पार्टी के खाते में डालने का कार्य एक प्रत्याशी के रूप में अवश्य करूंगा । क्योंकि समाज के दृष्टिकोण से देखा जाए तो मिश्र जी से बेहतर इंसान कोई नहीं हो सकता जहाँ तक देखा जाए इस 3 घण्टे की बात में ऐसा नहीं लगा कि एक नेता से बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी को ऐसे प्रतिभावान ,जनता की आवाज को ध्यान देना चाहिए ।
