फतेहपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बनारस जाने में काशी बम बम बोला वैसे ही आज फतेहपुर बम बम बोला रहा है । यह आज कस्बा बकेवर सब्जी मंडी व वेद गेस्ट बिंदकी व शाह में आयोजित जन विश्वास यात्रा के आने पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ० दिनेश शर्मा ने कही ।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार किसानों व गरीबों के विकास के लिए कार्यक्रम तय किए हैं । पिछली सरकारों ने आम लोगों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया । भाजपा सरकार ने गरीब मजदूरों के खातों में एक हज़ार व किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि में 6 हजार दिए । उन्होंने ने कहा कि हर गांव को बिजली मुहैया कराई गई । घर घर कनेक्शन दिए गए। पहले कनेक्शन के लिए लोगों को बिजली विभाग के दफ्तरों में भटकना पड़ता था । अब बिजली कर्मचारी स्वयं गांव गांव जाकर कनेक्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई थी । महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो गठित कर उन्हें सुरक्षा देने का काम किया गया । उन्होंने कावड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले कावड़ यात्रा में पत्थर बरसाए जाते थे अब उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं ।
उन्होंने बहुसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं अपनी बेटियों को शाम होते ही घरों में कैद कर लेती थी कि कहीं ऐसा ना हो कि उनके साथ कोई अनहोनी घटना हो जाए । भाजपा सरकार में एक अमूल परिवर्तन आया है और सभी को सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है ।
उन्होंने माफियाओं को सपा बसपा सरकार द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकारों ने माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है । अब माफिया जेल से जब वापस आते हैं तो एक तख्ती लगाकर कहते हैं कि योगी जी मुझे माफ करो ।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने फतेहपुर जनपद को मेडिकल कॉलेज, राजकीय आईटीआई व 18 माध्यमिक विद्यालय देकर प्रगति के रास्ते पर अग्रसर किया है । इसी तरह देश की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सचेत है इसीलिए ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का कारखाना भारत में लगाया गया है और स्टेन गन बनाने का कारखाना उत्तर प्रदेश में लगाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड कॉरिडोर बन जाने से फतेहपुर को भी बहुत लाभ मिलेगा । बेरोजगारी का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 4:50 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं । पहले नौकरी के लिए उन्हें भटकना पड़ता था अब घर बैठे नौकरी का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है । वन प्रोडक्ट के नाम पर भी लोगों को काम दिया गया है उपमुख्यमंत्री ने जहानाबाद के विधायक प्रदेश के राज्य कारागार मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में बहुत सारे काम किए हैं । जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है उप उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास का नारा जो दिया गया है वह हिंदू मुस्लिम सब के विकास के लिए है । सपा सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही सरकार थी जिसने कारसेवकों पर गोली चलवाई डंडे बरसाए किंतु मोदी ने विपक्षियों पर तमाचा जड़ा जो पूछते थे कि मंदिर कब बनाएंगे उन्होंने मंदिर बनाने की तारीख भी बता दिया और एक ऐसा भव्य मंदिर राम जन्मभूमि बनाया गया जो विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा । उन्होंने कहा कि जो हम कथाओं में सुनते थे उसे योगी सरकार ने दीपावली को अयोध्या में साकार करके दिखाया। पूरा अयोध्या राम राम कह रहा था । उस समय अन्य दलों के लोग आपस में बंटवारा कर रहे थे । कोई कह रहा था राम जन्मभूमि में अस्पताल बनाया जाए ,कोई कहता पंचायत घर बनाया जाए, कांग्रेस रामलला के अस्तित्व को ही नकार रही थी ।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यहां के लोग हैदराबाद फिर से बिरयानी खाने के लिए भेज दें । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन रिफाइंड नमक को दाल जैसी आवश्यक वस्तुएं देकर गरीबों को रोटी मुहैया कराई है उन्होंने कहा कि करो ना काल में जब बीजेपी के लोग लोगों की सेवा में लगे हुए थे तब विपक्षी दलों के लोग अपने घरों में कैद थे । मुफ्त में लोगों को कोरोना टीका लगाकर कोरोना पर लगाम लगाने का काम सरकार ने किया है । उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले कह रहे थे यह मोदी का कोरोना वैक्सीन है इसे मत लगाओ आज वही कोरोनावायरस इन की मांग कर रहे हैं उनका पंजाब सरकार ने कोरोनावायरस कि लगातार डिमांड कर रही हैं ।
व्हाट्सएप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के संबोधन के पूर्व प्रदेश के राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने उप मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया । ब्लाक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह ने उपमुख्यमंत्री को मुकुट पहना कर स्वागत किया । इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री का फतेहपुर, मलवां, रेवाड़ी,मुरादीपुर,चौडगरा में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ पुष्प वर्षा करते हुए जन विश्वास यात्रा रथ भी चल रहा था ।
उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में जन विश्वास यात्रा के संयोजक साहब सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, भाजपा विधायक बिंदकी करने सिंह पटेल,बिंदकी नगर अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,नडर उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे,पूर्व ब्लाक प्रमुख जीतू सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी जयंती वर्मा, जनार्दन,रेखा मिश्रा,अवधेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, राज्यमंत्री लाखन सिंह, सुशीला सिंह, हिन्दू वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी, अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की जिला मंत्री रचना हुसैन, हिन्दू वाहिनी की जिला उपाध्यक्ष शारदा शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की बिंदकी नगर मंत्री चेतना सिंह,राज्य कारागार मंत्री के प्रतिनिधि कैलाश विश्वकर्मा, भाजपा नेता राजेश बाजपेई,सतीश गुप्ता, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष लाल सिंह, हरिओम पांडेय, जयराम पासवान, देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,खजुहा मंडल अध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रमाकांत वर्मा आदि प्रमुख रहे ।
