– चोरी के पैसे,मोबाइल बाइक, तमंचा व कारतूस सहित तीन गिरफ्तार
बकेवर/फ़तेहपुर । थाना बकेवर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को मय लूट के माल के साथ आज सोमवार को गिरफ्तार किया है । अभियुक्तों के पास से माल मशरुका दो मोबाईल,1420 रुपये, दो तमन्चा 315 बोर के साथ चार कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल भी बरामद की गई है ।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक कान्ती सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों में अमित पासवान पुत्र श्रीपाल पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम द्वंदपुर मजरे रूसी, राज पुत्र बब्लू उम्र 19 वर्ष व शिवम उर्फ काकू पुत्र बदन सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण ग्राम अवसेरी खेडा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को ग्राम देवमई के कचरा घर के पास से रविवार रात समय करीब रात साढ़े नव बजे गिरफ्तार किया गया है । जिनके पास दो अदद तमंचा 315 बोर, चार अदद कारतूस 315 बोर, दो अदद मोबाइल की-पैड व एक अदद मोटर साईकिल व कुल 1420 रुपये भी बरामद हुआ है ।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में सु संगत धाराओं के साथ व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है । सोमवार को तीनों अभियुक्तों को न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्रीमती कान्ती सिंह, उ0नि0 शशिकान्त सरोज चौकी प्रभारी देवमई, उ0नि0 दूधनाथ पाल ,उ0नि0 प्रशिक्षु गोविद सोनकर,उ0नि0 प्रशिक्षु रविशंकर, का0 रावत सिंह,का0 शिवानन्द पाठक,का0 कुलमीत सिंह, का0 सन्दीप चौधरी रहे ।
