फ़तेहपुर । नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बैंक रिकवरी एजेंट को दबंग व्यक्ति ने उस वक़्त ईंट से हमला कर दिया । जब दबंग उधार के रूप में कुछ पैसों की मांग कर रहा था और रिकवरी एजेंट ने उसको मना कर दिया ।
इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए पीड़ित बैंक रिकवरी एजेंट शिवम कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी रामगंज पक्का तालाब नई बस्ती ने बताया कि अगस्त माह की 18 तारीख को वह अपने बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था । तभी गोलू पुत्र पप्पू निवासी रामगंज पक्का तालाब ने बाइक रूकवा कर उधारी के तौर पर पैसों की मांग करने लगा एजेंट शिवम के द्वारा मना करने पर गोलू गाली-गलौज पर आमादा हो गया और आवेश में आकर ईंट से शिवम पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी । वह जैसे तैसे वहां से निकलकर तुरंत बाकरगंज चौकी पहुंचा व घटना की जानकारी दी । लेकिन बाकरगंज चौकी व थाना कोतवाली फतेहपुर में पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हुई । जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई ।
