बिन्दकी/फतेहपुर । श्री ओमर ऊमर वैश्य युवजन संघ बिन्दकी द्वारा आयोजित संगठन दिवस समारोह के अवसर पर समाज की प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया रात्रि में आयोजित इस कार्यक्रम में युवजन संघ ने भव्य तैयारियां की थी । बुधवार रात्रि सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन जगन्नाथ गुप्ता मस्तराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता स्व जाति अलंकरण सम्मान प्रतिभा सम्मान वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने वाले युगल दंपतियों का सम्मान एवं रात्रि डांडिया रास का कार्यक्रम किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार,महामंत्री लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना ,कोषाध्यक्ष योगेंद्र ओमर,अध्यक्ष महिला इकाई नम्रता ओमर, रेखा ओमर,महामंत्री दीपाली ओमर,कोषाध्यक्ष प्रशांत ओमर, शशांक कुमार महामंत्री उपस्थित रहे ।
