रिपोर्ट । मानव कुमार
बबेरू/बांदा रामदेव सिंह पटेल अध्यक्ष ग्राम उत्थान समिति बड़ा गांव बबेरू बांदा के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन किसानों ने जिलाधिकारी बांदा को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर बबेरू किसान मंडी में धान व्यापारियों द्वारा धान उत्पादक किसानों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी घट तौली करके लाखों रुपए का चूना लगाए जाने पर तत्काल अंकुश लगाये जाने का अनुरोध किया है । साथ ही ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी को एक सहमति पत्र सोपा गया । सहमति पत्र का संदर्भ यह थाकि ग्राम बड़गांव के निवासियों ने 25 सितंबर2024 को लगभग तीन सैकड़ा ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंच कर जिला अधिकारी बांदा को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में एक पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की गई थी । इसके उपरांत जिला अधिकारी के आदेश पर मुख्य अभियंता पी डब्लू डी बांदा के द्वारा उक्त मार्ग का निरीक्षण व सर्वे सुरेंद्र शुक्ला जी जे ई के द्वारा कराया गया । उसी समय ग्रामीणों से कहा गया था कि आप लोग जल्द से जल्द इस मार्ग के अगल-बगल के खेतिहर किसानों का हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र हमें उपलब्ध कराये जिससे हम आगे की कार्रवाई पूर्ण कर सके ।
इस संदर्भ में आज लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी,मुख्य अभियंता पी डब्लू डी व सांसद चित्रकूट बांदा कृष्णा देवी पटेल को सहमति पत्र उपलब्ध कराया गया । जिससे सड़क निर्माण की आगे की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा सके प्रतिनिधिमंडल में रामदेव सिंह पटेल पवन पटेल रोहित पटेल अजय पटेल देवशरण हरे राम कमलेश पटेल आदि उपस्थित रहे ।
