फतेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षक व निरीक्षकों के स्थानांतरण किया गया । कुल 23 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है ।
तबादलों के फेर व नए कार्य क्षेत्र में नियुक्ति में हेमंत कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक खागा, श्रीमती संगीता को थानाध्यक्ष बकेवर, दिवाकर सिंह को थानाध्यक्ष किशनपुर,श्रीमती कान्ती सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना,श्रीमती सरस्वती निगम को प्राभारी नारकोटिक्स सेल, सुनील कुमार सिंह को थाना प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी, संजय कुमार पाण्डेय को प्रभारी ऐएचट्यू, बच्चे लाल प्रसाद को प्राभारी निरीक्षक खखरेरू ,बृन्दावन राय को थानाध्यक्ष ललौली, अनिकेत भरद्वाज को थानाध्यक्ष हथगाव, प्रमोद कुमार मौर्या को थानाध्यक्ष गाजीपुर, विनोद कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष कल्याणपुर, राम शंकर सरोज को प्राभारी शिकायत प्रकोष्ठ,अमित सिंह को प्राभारी निरीक्षक जहानाबाद,अभिलाष तिवारी को थानाध्यक्ष मलवा, सुरेश कुमार को थानाध्यक्ष जाफरगंज,हनुमान प्रसाद को थानाध्यक्ष औंग, अरुण कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी इंटेलीजेंस विंग, श्रीमती विद्या यादव को साइबर थाना,प्रमोद कुमार को शिकायत प्रकोष्ठ,अनिरुद्ध द्विवेदी को अपराध शाखा,शैलेश कुमार को अपराध शाखा,कृष्ण प्रताप सिंह को साइबर थाना प्राभारी में नियुक्ति हुई है ।
