बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में वृद्ध किसान श्रीराम उम्र लगभग 82 वर्ष, शुक्रवार की रात को अपने बरामदे में सोए हुए थे । रात को वह लघु शंका के लिए जागे तभी घर के समीप ही जहरीले सांप ने काट लिया । किसान की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मामले को लेकर मृतक किसान के पुत्र विकास पटेल कोतवाली बिन्दकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दिया । पुलिस ने इस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
