फतेहपुर । जनपद के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर एक डीसीएम रोक कर पशु व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी । जिस घटना में कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के नोक पर लाखों रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए थे ।
पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से लूट करने वाले चार बदमाशों को कार सहित पकड़ लिया । जिसका खुलासा करते हुए फतेहपुर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे । विगत 6 नवंबर को थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर मजरे रामपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद रहीस पुत्र मुंशाद अली ने थाने में शिकायत किया कि वह डीसीएम में पशु लादकर बेचने जा रहा था । तभी हाइवे पर कार सवार 3 से 4 अज्ञात बदमाशों ने डीसीएम को रोककर तमंचा के नोक पर उसके पास रखे एक लाख 56 हजार रुपए की लूटकर कार से भाग गए है । इस मामले में थाना पुलिस ने पशु व्यापारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एसओजी टीम प्रभारी विनोद यादव के साथ हाइवे किनारे दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से कार के नम्बर से हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान लूट करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया । साथ ही इनके पास से पुलिस को लूट के 81410 रुपये नकद,तमंचा कारतूस,दो मोबाइल फोन,लूट में प्रयुक्त सेंट्रो कार को बरामद किया है ।
पकड़े गए बदमाशों में मो महताब 22 वर्ष, तौरफ़ खान 19 वर्ष, संदीप कुमार वर्मा 19 वर्ष व अरबाज 20 वर्ष जोकि प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और हाइवे पर घूम घूमकर रैकी करने के बाद सुनसान जगह पर लूट की घटना को अंजाम देते थे । गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25000 का इनाम भी दिया गया है ।
