बिन्दकी/फतेहपुर । श्री ओमर ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति बिन्दकी व श्री बालाजी सेवा न्यास (रजि०) बिन्दकी द्वारा 09 नवंबर दिन शनिवार को श्री गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का एकत्रीकरण एवं स सम्मान भूमि विसर्जन हेतु बैठक की गई । जिसमें समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा बिंदकी नगर के सभी वार्ड पर घर घर जाकर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं को एकत्रित करके उनका ससम्मान गंगा जी की तट पर भू विसर्जन किया जाएगा । बैठक में क्षेत्रीय समिति व बाला सेवा न्यास के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर,प्रशांत ओमर, बृजेंद्र कुमार उर्फ अज्जू,बसंत ओमर,कृष्ण कुमार,चंद किशोर,राजेश ओमर,संजय ओमर,प्रमोद ओमर,कन्हैया ओमर,अनूप ओमर,अशोक ओमर गुलाली,राजा,विमलेश,सुधीर ओमर,अशोक ओमर जय ओमर, महेश ओमर,राजेश ओमर, नवीन ओमर के अलावा लोग मौजूद रहे ।
