फतेहपुर । जनपद के विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राम सुरेश ने बताया 20 नवंबर से 23 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 132 केवी पारेषण उपकेंद्र मलवा में स्थापित उपकरणों एवं जर्जर बसवार को बदलने हेतु सामायिक अनुरक्षण एवं पोशक बार उत्पन्न हो रही कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक अनुरक्षण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है । इसलिए 132 केवी पारेषण उपकेंद्र मलवा से पोषित 33/ 11 केवी विद्युत उपकेंद्र यूपीएसआईडीसी बिन्दकी रोड प्रथम, बिन्दकी रोड द्वितीय, 33 केवी रावतपुर, 33 केवी मलवा एवं 33 केवी सौरा फतेहपुर फीडर के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
